डोईवाला। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) में नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई हैं। इन खाली सीटों को स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया के तहत भरने की कवायद शुरू हो चुकी है। संस्थान 14 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने की बात कह रहा है।
सिपेट में संचालित डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लाटिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी के लिए ज्वांइट एंट्रेन्स टेस्ट के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया की गई थी। जेईई की प्रक्रिया के बाद सिपेट संस्थान डोईवाला में कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। ऐसी कई खाली सीटों के लिए संस्थान स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। सिपेट के परियोजना प्रभारी अभिषेक राजवंश ने बताया कि स्पॉट एडमिशन के तहत प्रवेश लेने के छात्र-छात्राएं अपने शैक्षिक दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड और फोटो लेकर संस्थान में पहुंचें। संस्थान की टीम दस्तावेजों समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर प्रवेश देंगे। स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है।