फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विरोध के बीच आईडीपीएल के खंडहर दो भवन किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान जुटी रही भीड़, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने आईडीपीएल फैक्टरी के खंडहर हो चुके दो भवनों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। आवासीय कॉलोनी में रह रहे लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही। वहीं, प्रशासन ने कहा कि कॉलोनी को खाली कराने का सिलसिला जारी रहेगा।

रविवार दोपहर एक बजे प्रशासन की टीम एडीएम (प्रशासन) एसके बरनवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बापूग्राम से सटी आईडीपीएल की खंडहर हो चुकी आवासीय कॉलोनी के भवनों को ध्वस्त करना शुरू किया। इसका कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने विरोध किया। विरोध के बावजूद प्रशासन की टीम ने खंडहर दो भवनों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान विरोध करने वाले लोगाें की पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन




एडीएम एसके बरनवाल ने लोगों को समझाया कि जिस भूमि पर आवास बने हैं, उसकी लीज खत्म हो चुकी है। शासन के आदेश पर भूमि को खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवासीय कॉलोनी को खाली कराने और खंडहरों हो चुके भवनों को ध्वस्त करने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन


भवन खाली कर रहे किरायेदार



आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी में जो लोग किराए पर रहे हैं, उन्होंने भी कमरे खाली करने शुरू कर दिए हैं। रविवार को भी कॉलोनी में कई लोग आवास खाली करते दिखे। यह लोग बापूग्राम, बीसबीघा, गीतानगर में कमरे किराये पर लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें