फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 400 मीटर दौड़ में अदिती और सूरज अव्वल

Thu, 18 Dec 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अदिती और सूरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग सैक रेस में कक्षा 5 बालिका वर्ग में अदिती प्रथम, आराध्या द्वितीय, प्रेरणा तृतीय रही। सॉक्स एंड शूज रेस बालक वर्ग में आयुष प्रथम, वंश द्वितीय, देव रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 बालक वर्ग 100 मीटर में आदित्य रावत प्रथम, अविरल द्वितीय, आध्यात्म ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग सीनियर में अदिती नेगी प्रथम, अंकिता नेगी द्वितीय, श्रुति राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में सूरज प्रथम, दीपक द्वितीय और युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रीता इंद्रजीत सिंह, रामचंद्र रावत, गीतांजलि नेगी, यशिका बिष्ट, विकास जोशी, मनमोहन सिंह नेगी, धैर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें