फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध के बाद अधिमास फिर शुरु होंगे नवरात्र

विज्ञापन
आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियालॉ। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। इस साल श्राद्ध के तुरंत बाद नवरात्र शुरू नहीं होंगे। इस बार श्राद्ध के बाद अधिमास (मलमास) शुरू होंगे। अधिमास खत्म होने के बाद ही नवरात्र शुरू होंगे। यह दुलर्भ योग 160 साल बाद पड़ रहा है।
विज्ञापन

आचार्य चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया 18 महीने बाद 23 सितंबर सन 2020 को हमेशा वक्र गति में चलने वाले राहु ग्रह मिथुन राशि को छोड़कर दैत्य गुरु शुक्र की वृष राशि में प्रवेश करेंगे। केतु उन से ठीक 180 डिग्री के कोण पर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस बड़ी खगोलीय घटना का पूरे जनमानस पर असर पड़ेगा। 160 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग आ रहा है। जब श्राद्ध पक्ष के तुरंत बाद नवरात्रि प्रारंभ नहीं होगी। एक सितंबर से श्राद्ध शुरू होंगे, जो 17 सितंबर तक चलेंगे, 18 सितंबर से अधिमास आरंभ हो जाएंगे। जो 16 अक्टूबर को खत्म होंगे। 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। बताया कि ऐसा लीप वर्ष होने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें