फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे अभिनेता नाना पाटेकर

Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। बहुआयामी अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तीर्थनगरी से जुड़ी उनकी स्मृतियां एक बार फिर ताजा हो गई हैं। हर किसी के मन में यह उत्सुकता है कि तीर्थनगरी में मुख्य रूप से कहां-कहां ठहरे, किन स्थानों पर शूटिंग हुई और वह कौन सी फिल्म थी।
विज्ञापन

नाना पाटेकर जिस बहुचर्चित मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश आए थे, उसका नाम ओले आले है। प्रसिद्ध निर्देशक विपुल मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिता और पुत्र के खूबसूरत रिश्ते और जिंदगी को खुलकर जीने के संदेश पर आधारित एक भावनात्मक और हास्य से भरपूर रोड ड्रामा थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ सिद्धार्थ चांदेकर, सायली संजीव और मकरंद अनासपुरे मुख्य भूमिकाओं में थे।
ऋषिकेश प्रवास के दौरान फिल्म के प्रमुख दृश्यों का चित्रांकन मुख्य रूप से रामझूला, लक्ष्मणझूला, जानकी सेतु और गंगा घाटों के आसपास किया गया था। इसके साथ ही स्वर्गाश्रम क्षेत्र और परमार्थ निकेतन आश्रम के पावन परिसर में भी फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच ही नाना पाटेकर परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध संध्या गंगा आरती में शामिल हुए थे और आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सादगी का परिचय दिया था। शांत फिजाओं, बहती पावन गंगा और अध्यात्म के इस वातावरण से वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने देवभूमि में ही अपना स्थायी घर बनाने की इच्छा भी जताई थी। आज उनके चले जाने के बाद ऋषिकेश की इन वादियों में बिताए उनके पल प्रशंसकों और स्थानी इन वादियों में बिताए उनके पल प्रशंसकों और स्थानीय निवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें