फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भाजपा नेताओं ने कोतवाल पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप

Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच हुए विवाद में समझौता कराने कोतवाली पहुंचे भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कोतवाल पर थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले की शिकायत पहले श्यामपुर चौकी पहुंची, लेकिन वहां समाधान नहीं होने पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। दोनों युवक एक कैबिनेट मंत्री के खास बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कोतवाल ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। भाजपा नरेंद्र नगर मंडल अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने आरोप लगाया कि परिचय देने के बावजूद कोतवाल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में नरेंद्र नगर पालिका के सभासद भी हैं। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी ने भी आरोप लगाया कि कोतवाल ने उन पर हाथ छोड़। अरविंद नेगी की पत्नी मुनि की रेती नगर पालिका की सभासद हैं।
-

- दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में हंगामा कर रहे थे, इसलिए दोनों पक्षों को परिसर से बाहर किया गया। किसी भी व्यक्ति पर हाथ नहीं छोड़ा गया। - यशपाल बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें