फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 25 करोड़ से संवरेगा आस्था पथ, मिलेंगी नई सुविधाएं

Wed, 23 Sep 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 38 रेन शेल्टर दो एफआरपी शौचालय और रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स से संवरेगा आस्था पथ
विज्ञापन

ऋषिकेश। रामझूला से बैराज तक आस्था पथ के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का काम शुरू हो गया है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन की ओर से कराए जा रहे कार्य में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए रेन शेल्टर, एफआरपी शौचालय और नई इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आस्था पथ पर लोगों को धूप और बारिश से राहत के साथ बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट से बैराज तक करीब 38 रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक शेल्टर करीब छह मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा। चार स्तंभों पर डिजाइनर छत के साथ यहां लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। इससे लोग तेज धूप या बारिश के दौरान कुछ देर विश्राम कर सकेंगे। आस्था पथ पर दो एफआरपी टॉयलेट बनाए जाने हैं। इसके अलावा त्रिवेणी घाट से सरस्वती घाट तक रंग-बिरंगी इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि टाइल के लिए तैयार सामग्री बाहर से मंगाने के बजाय मौके पर ही टाइल तैयार करने की योजना है। इसके लिए मिक्सचर मशीन समेत आवश्यक उपकरण मंगाए जा चुके हैं। वर्तमान में आस्था पथ पर जेसीबी की मदद से रेन शेल्टर समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए बेस तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार प्रारंभिक तैयारियां पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। परियोजना का उद्देश्य आस्था पथ को पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रिवेणी घाट आस्था पथ पर कार्य शुरू कर दिया गया है। रेन शेल्टर के लिए बेस तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। फिलहाल जेसीबी से बेस बनाने का कार्य किया जा रहा है। - प्रमोद रावत, अवसर अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें