25 वर्षो से लगातार जीतती आ रही है एएइयू
आगामी 28 अगस्त को देश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर होने वाले यूनियन के चुनाव के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी इंप्लाइज यूनियन देहरादून शाखा के कर्मचारियों ने देहरादून एयरपोर्ट पर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
शाखा सचिव सुभाष सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में इंडियन एयरपोर्ट कामगार यूनियन, इंडियन एयरपोर्ट ऑथारिटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी इंप्लाइज यूनियन (एएइयू) के कर्मचारी शामिल होंगे। कहा कि एएइयू पिछले 25 सालों से चुनाव जीतती आ रही है। शाखा अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि एएइयू को 25 सालों से कर्मचारियों का साथ मिल रहा है।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के एएइयू से जुड़े कर्मचारियों ने एयरपोर्ट पर कार्यरत फायर विभाग, ऑपरेशन, एमटी, एचआर, एकाउंट, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि विभागों में जाकर अपनी यूनियन के लिए प्रचार किया। इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा, अतर सिंह राणा, प्रवीन मलिक, मो. एहसान, रोशन सिंह, महावीर सिंह रावत, दिनेश ढलवाल आदि उपस्थित रहे।