फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्नान के दौरान गंगा में बहा युवक

Sat, 16 May 2026 08:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

फोटो-
राजस्थान से घूमने आए थे पांच युवक, रेस्क्यू अभियान में जुटी एसडीआरएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 16 मई अपराह्न करीब 1:30 बजे थाना मुनि की रेती के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चचियावास, अलवर राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज अचानक गहरे पानी में चला गया और बहने लगा।
विज्ञापन

साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव में वह पानी में ओझल हो गया। उन्होंने बताया कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्टरी में कार्य करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम की ओर से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें