फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअस्पताल प्रबंधन ने कहा- डेंगू सहित अन्य कई दिक्कतें थीं युवक कोI
विज्ञापन


शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया। हालांकि, मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक को डेंगू तो था ही, कई अन्य दिक्कतें भी थीं।

शहर के रेलवे मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में गत 11 सितंबर को देवप्रयाग क्षेत्र के एक युवक को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। रविवार रात अचानक युवक की तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक की जांच के बाद गुर्दों व फेफड़ों में पस भरने की बात कही और कहा कि लेजर तकनीक से ऑपरेशन करना जरूरी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद फिर युवक की हालत और बिगड़ गई। उसके बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने को कहा, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि युवक को डेंगू था। इसकी पुष्टि एलाइजा जांच में हुई थी। डेंगू के अलावा युवक के गुर्दों व फेफड़ों में पस था। प्लेटलेट्स भी काफी कम थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने युवक को पहले ही हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजनों ने अस्पताल में ही उपचार करने का आग्रह किया। अस्पताल ने युवक को बचाने के भरसक प्रयास किए। परिजनों के आरोप सभी आरोप निराधार हैं। बता दें कि युवक की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में परिजन युुवक का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iस्वास्थ्य विभाग की डेंगू सेल में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। एलाइजा में डेंगू की पुष्टि होने पर सूचना मिल जाती है। डेंगू से युवक की जान जाने की जानकारी नहीं है। - डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें