फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल के समीप ही होगा नए पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मणझूला में बनाए जाने वाले नए पुल के निर्माण के लिए क्षेत्र के स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने नए पुल निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिधिनियों की राय जानी।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूूला स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्रनगर डिवीजन आरिफ खान की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने नए पुल निर्माण को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों की राय ली। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय व्यापारियों की इच्छा पर लक्ष्मणझूला के समीप ही नए पुल का निर्माण किया जाना है। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मणझूला के समीप ही जनप्रतिनिधियों के साथ नए पुल बनाने की जगह का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा नेता अश्वनी गुप्ता ने कहा कि नए पुल का निर्माण इस तरह से होना चाहिए कि किसी को हानि न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि नए पुल का निर्माण अतिशीघ्र होना बहुत जरूरी है। नए पुल का निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो यहां व्यापारी रोजी रोटी के मोहताज हो जाएगा। समाज सेवी नारायण सिंह रावत ने कहा कि नए पुल के निर्माण से कोई व्यापारी बेघर न हो जाए इसके लिए विभाग को विशेष ध्यान रखना होगा। बैठक में सहायक अभियंता एसएल गोयल, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, जगमोहन भंडारी, मनीष राजपूत, गुरूपाल बत्रा, मीनाक्षी जोशी, विनिता शर्मा, लेखराज भंडारी, जितेंद्र धाकड़, मनोज डोबरियाल, देवेंद्र राणा, अरविंद नेगी आदि मौजूद रहे।
---
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बनाए जाने वाले नए पुल की लंबाई 160 मीटर, चौड़ाई 4 मीटर और ऊचाई 18 मीटर होगी। पुल के निर्माण के लिए अभी जगह का चयन फाइनल नहीं हुआ है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की राय ली जा रही है। बिना किसी को प्रभावित करके नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण के लिए किसी अच्छी कंपनी को हायर किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की राय शासन-शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरिफ खान, अधिशाषी अभियंता, नरेंद्रनगर डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें