फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव, सैन्य, तत्व और योग की भूमि है उत्तराखंड: राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट का राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन




परमार्थ निकेतन में संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा, उत्तराखंड देव, सैन्य, तत्व और योग की भूमि है। उत्तराखंड भगवान शिव का घर है। यह पूरे भारत की दिव्यता और भव्यता का स्रोत है।

राज्यपाल ने कहा, संकल्प फाउंडेशन परमार्थ निकेतन में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। यह क्षेत्र दिव्यता, भव्यता और शुद्धता का संगम है। मैं संकल्प को अपना परिवार ही मानता हूँ। संकल्प अर्थात् निश्चय। हमारे ऋषियों ने संकल्प का वृक्ष आदिकाल से ही लगा दिया था। संकल्प फाउंडेशन ने इसे शिक्षा और जनकल्याण से जोड़कर अद्भुत कार्य किया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा, यहां आयोजित सम्मेलन में मंथन व चिंतन कर जो अमृत निकलेगा उसे अपने साथ लेकर जाएं। ताकि हमारा राष्ट्र उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे। उन्होंने कहा, भारत का सैनिक, संत और सेवक एक ही आत्मा से बने हैं।
विज्ञापन


परमार्थ निकेेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, हमारे युवाओं के संकल्प की गति और दिशा क्या हो यह हम सभी को मिलकर सोचने की जरूरत है। स्वामी ने कहा, उत्तराखंड की भूमि टीचिंग के साथ टच एंड ट्रांसफॉर्मेशन की भूमि है, यह आत्म शांति देने वाली है। संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें