फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सात दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे जीएमवीएन के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकर्मचारी पेंशन योजना को लेकर दिल्ली में अखिल भारतीय स्तर पर होगी बैठकI
विज्ञापन




संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल के आह्वान पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की जीएमवीएन के अतिथि गृह में बैठक हुई। जिसमें सात दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक पर चर्चा हुई और बैठक में शामिल होेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




महासंघ के महासचिव बीएम जुयाल ने कहा कि सात दिसंबर को दिल्ली में ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर बैठक आयोजित होनी है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी भी उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ की ओर से निगम के कर्मचारियों को जो पेंशन दी जाती है वह नाममात्र की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा कि बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिल्ली बैठक में शामिल होने की अपील की। इस दौरान बीएस रावत, अंकित केष्टवाल, सूर्यप्रकाश विश्वास, रमेश बिष्ट, एचसी बहुगुणा, संदीप मेवाड़, महादेव उनियाल, किशोरी लाल, उमा नेगी, विमला तोपवाल, नरेंद्र नौटियाल, इंद्रमोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें