ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। शुक्रवार को महासंघ के शाखा अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने मुनिकीरेती स्थित कैंप कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन व पेंशन न मिलने पर पेयजल निगम प्रशासन व शासन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया।