फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाया बैंकों के निजीकरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने बैंकों में हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक कर्मियों ने बैंक में ताला जड़े। शुक्रवार को केंद्र सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुए बैंककर्मियों ने हड़ताल रखी। ऑल इंडिया बैंक एंपलाइज यूनियन के सचिव जीएस मार्तोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कुछ बैंकों को समाप्त कर उनका निजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बैंक कर्मचारियों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है। इसका सीधा प्रभाव कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैंकों का भविष्य अंधकार में है, इसका कारण उद्योगपतियों से ऋण की वसूली न कर पाना है। उन्होंने कहा कर्मचारियों की हड़ताल का अन्य कारण वेतन विसंगति भी है। इस दौरान हरिद्वार रोड स्थित पीएनबी बैंक के बाहर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर डी बनर्जी, श्याम सिंह, लक्ष्मी दत्त शर्मा, रमेश बोहरा सहित कई बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें