फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के धीमे निर्माण कार्य को देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा कि छिद्दरवाला, डोईवाला, मोहकमपुर, लालतप्पड़ आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग का अधूरा निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एनएच की ओर से बताया गया कि हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण दूसरी कंपनी की ओर से एक फरवरी से दोबारा शुरू हो चुका है। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के छिद्दरवाला व रायवाला पेट्रोल पंप के समीप दोनों और जलभराव की स्थिति रहती है।
इसके अलावा हरिपुरकलां व छिद्दरवाला में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्यों में भी अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि तय समय सीमा के अंतर्गत व गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसांई, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखंड सीके सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें