ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से स्व. इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिवस को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया। ढालवाला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यादत्त रतूडी ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु, अनुज बिजल्वाण, आदित्य भारती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगेश कुमार व तनुज कांति व द्वितीय स्थान सार्थक टोडरिया और तृतीय स्थान निमेष सिंह रहे।
उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से स्व. इन्द्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर संजय शास्त्री, बलवीर सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, प्रेमा नेगी, देवेश्वरी गोडियाल, जयंती नेगी, कमल किशोर थपलियाल, बचन सिंह कंडवाल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर जितार सिंह बिष्ट, गुलाब सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, सत्य प्रसाद भट्ट, ओमप्रकाश भंडारी, आनंद तडियाल, केडी जोशी आदि मौजूद रहेे।
उधर, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा की ओर से बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित के साथ समस्त विद्यालय ने पु्ष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर मुनिकीरेती पर स्थानीय लोगों की ओर से इंद्रमणि पार्क में स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मनोज द्विवेदी, सत्य प्रसाद बडोला, उषा रावत, कुुंवर सिंह रावत, आशीष कुकरेती, सुरेंद्र कुरियाल, संजय रमोला, विपिन सकलानी, मनोज शर्मा, अजय रमोला, गजेंद्र सजवान, विनोद बिजलवान आदि उपस्थित रहे।