फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वर्गाश्रम में 79.6 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 24 Jan 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जनपद की नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में 79.06 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 4207 मतदाता हैं। जिसमें 2453 पुरुष व 1748 महिला मतदाता है। जबकि छह मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में यहां 80 फीसदी मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को मतदान के दिन नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मतदाताओं ने खुल कर मतदान किया। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा की हिमानी राणा व कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला था।

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर अपनी सीट बचाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। वहीं भाजपा ने भी अध्यक्ष पद पर कब्जे के लिए कमर कसी हुई है। यहां कुल 79.06 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें 1432 महिलाओं व 1916 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। छह मतदाता ट्रांसजेंडर थे। जिनमें से सिर्फ एक ने ही मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी दृष्टि आनंद ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। जीआईसी लक्ष्मण झूला में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं मतगणना स्थल भी हैं। 25 जनवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें