फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी बल्ब खरीदने उमड़ी भीड़

Wed, 23 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने को लगाए काउंटर में भीड़ उमड़ी। पहले दिन करीब सात सौ एलईडी बल्ब बिके। काउंटर एक महीने तक लगेगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रहेगा बल्ब मिलेंगे। बिजली का बिल, आईडी एड्रेस प्रूफ की छाया प्रति साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


मंगलवार को शैल विहार स्थित विद्युत खंड कार्यालय में एलईडी बल्ब काउंटर का उद्घाटन अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा विद्युत उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने की सरकार की योजना सराहनीय है। घरों में एलईडी बल्ब के इस्तेमाल से बिजली की खपत कम होगी।

पहले दिन काउंटर एलईडी बल्ब खरीदने वालों की काउंटर पर भीड़ लगी रही। हालांकि संबंधित दस्तावेज के अभाव में कुछ लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वीआईवीओ कारपोरेशन के स्टेट कोर्डिनेटर कुलदीप रौतेला ने बताया कि फिलहाल सात वॉट के एलईडी बल्ब की बिक्री की जा रही है। काउंटर एक महीने तक लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले दिन कई लोग बिजली के बिल तो लाए, लेकिन आईडी एड्रेस प्रूफ नहीं लेकर आए। बिजली का करंट बिल और आईडी एड्रेस प्रूफ की छाया प्रति जरूर लेकर आएं।


बीपीएल को 27.50 रुपये बल्ब
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को एक एलईडी बल्ब 27.50 रुपये में मिलेगा। इसके लिए विद्युत उपभोक्ता को बीपीएल राशन कार्ड लाना होगा। वीआईवीओ कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि एपीएल को सात वॉट का एलईडी बल्ब 75 रुपये में मिलेगा। एक उपभोक्ता दस बल्ब ले सकता है। बल्ब आसान किश्तों में भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें