फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण लेने वाले 60 छात्र सम्मानित

विज्ञापन
छिद्दरवाला में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशस्ति पत्र देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज, छिद्दरवाला में सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशिक्षण लेने वाले 60 युवाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से सभी 60 बच्चों को दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा की। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में सेना भर्ती पूर्व 15 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण कैंप के दौरान 38 बालकों एवं 22 बालिकाओं ने सेना में भर्ती होने से पूर्व प्रतिक्षण के गुर सीखे। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी बीबी सती, ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल, सोबन सिंह कैंतुरा, दिव्या बेलवाल, बीना रांगड, चमन पोखरियाल, भगवान सिंह, अमर खत्री, प्रिंस रावत, महावीर रांगड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें