एक साल में 27 पायदान ऊपर चढ़ी एम्स की रैंकिंग
एम्स ऋषिकेश ने एक साल में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की रैंकिंग में 27 पायदान का सुधार किया है। वर्ष 2022 में एम्स की रैंकिंग में 49वें स्थान पर थी। 2023 की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए 22वें पायदान पर स्थान बनाया है।
एम्स में देश की सर्वश्रेष्ठ सिमुलेशन लैब
सिम्युलेशन लैब का उद्घाटन वर्ष 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। इसे एडवांस सेंटर ऑफ मेडिकल सिम्युलेशन एंड स्किल्स नाम दिया गया। यह लैब एक मल्टी डिपार्टमेंट की भांति कार्य करती है। जिसमें प्रशिक्षण, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस आदि गतिविधियां संचालित की जाती हैं। अभी तक इस लैब से मेडिकल क्षेत्र के 29 हजार 469 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्थान की डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में स्थापित सिम्युलेशन लैब देश की सर्वश्रेष्ठ है।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: राष्ट्रपति की फ्लीट रिहर्सल के दौरान हादसा, वाहनों से टकराई सरकारी गाड़ी, मची चीख-पुकार
भविष्य की योजनाएं
संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि एम्स के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार से 200 एकड़ भूमि एम्स को दी जानी प्रस्तावित है। भूमि मिलने पर एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने के अलावा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में फार्मेसी इंस्टीट्यूट, पैरामेडिकल साइंसेस इंस्टीट्यूट, दंत चिकित्सा महाविद्यालय और एकेडेमिक ब्लॉक निर्मित किया जाएगा।