फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 83 में से 55 गोल्ड मेडल पर छात्राओं के नाम

Wed, 14 Jan 2026 12:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने छठवें दीक्षांत समारोह के पदक विजेताओं की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सूची में 83 स्वर्ण पदक विजेताओं में 55 छात्राएं शामिल हैं। पांचवें दीक्षांत समारोह में भी 63 स्वर्णपदक छात्राओं की झोली में गए थे।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने 23 जनवरी को आयोजित होने वाले छठवें दीक्षांत समारोह के लिए लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए 15 समितियों का भी गठन किया गया है। समारोह में 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधियां वितरित की जाएंगी। विवि से 217 से अधिक कॉलेज व संस्थान संबद्ध हैं।



श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधि वितरित की गई थी। 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 63 छात्राएं शामिल रही। पांचवें दीक्षांत समारोह में पीएलएमएस परिसर की झोली में 9 स्वर्णपदक आए थे, जिसमें छह छात्राएं व दो छात्र शामिल रहे। बीकॉम की छात्रा अंशिका बर्त्वाल को दो स्वर्ण पदक मिले थे। इस बार भी वेबसाइट पर जारी पदक विजेताओं की सूची में पीएलएमएस परिसर के चार छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


-



नहीं मिली कोई आपत्ति



विवि प्रशासन ने पदक विजेताओं की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर सूची जारी करने के सात दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज करने को कहा था। उप परीक्षा नियंत्रक हेमंत बिष्ट ने बताया कि कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। कुछ छात्रों ने नाम की वर्तनी गलत होने की बात कही थी, जिन्हें सुधार लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें