फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रामझूला पुल की मरम्मत का 55 प्रतिशत काम पूरा

Mon, 12 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- महाकुंभ से पहले होगा पूरी तरह तैयार
विज्ञापन

ढालवाला। टिहरी और पौड़ी को आपस में जोड़ने वाले रामझूला पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। पुल का करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस कार्य को आगामी महाकुंभ से पहले पूरा किया जाना है। पुल को आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत बनाया जा रहा है। रामझूला पुल इस क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और धार्मिक संस्कृति की रीढ़ भी है। पिछले कुछ वर्षों से इस पुल की मरम्मत की मांग हो रही थी। वर्तमान में चल रहे मरम्मत कार्य के बाद स्थानीय निवासियों, साधु-संतों, पर्यटन व्यवसायियों और दुकानदारों में नई उम्मीद जगी है। मरम्मत कार्य पूरी तरह संपन्न होने के बाद इस पुल पर दोपहिया वाहन दौड़ सकेंगे। इस पुल के पुनर्निर्माण पर करीब 10 से 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल की मजबूती को बढ़ाने के लिए इसके मुख्य डेक, सस्पेंडर्स वायर, मुख्य सपोर्टिंग केबल्स और टॉवर स्ट्रक्चर की विशेष रूप से मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन


रामझूला पुल के मरम्म्त का कार्य 55 प्रतिशत पूरा हो गया है, कुंभ से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आने वाले श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें