फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च को खाली कराए जाएगा आसाराम का आश्रम

विज्ञापन
आसाराम
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एक मार्च को ब्रह्मपुरी स्थित आसाराम के आश्रम को खाली कराया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से आश्रम में रह रहे लोगों को एक हफ्ते का समय खाली करने के लिए दिया गया है। इस मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने आश्रम को अतिक्रमित जमीन पर कब्जा लेने का आदेश जारी किया था। विदित हो कि ऋषिकेेश में ब्रह्मपुरी स्थित आसाराम के आश्रम के खिलाफ वन विभाग की लीज 59 की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत रेन फॉरेस्ट हाउस निवासी स्टीफन और तृप्ति ने की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि आसाराम का पूरा आश्रम ही इस लीज भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। वन विभाग की ओर से वन भूमि खाली करने का नोटिस आश्रम को दिया गया था, जिसे आश्रम प्रबंधन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने आश्रम की विशेष याचिका को खारिज किया था।
वन क्षेत्राधिकारी स्पर्श काला ने बताया कि हाईकोर्ट से आसाराम की विशेष याचिका खारिज होने के बाद विभाग ने बृहस्पतिवार को आश्रम में रह रहे लोगों को एक हफ्ते का समय दिया है। इस एक हफ्ते के अंदर आश्रम को खाली करना होगा। एक मार्च को विभाग की ओर से तय अवधि पूरी होने पर भी आश्रम खाली न हुआ तो बल पूर्वक कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


40 संपत्तियों की लीज खत्म
वन क्षेत्राधिकारी स्पर्श काला के बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत 40 ऐसी संपत्तियां है, जिनका वन विभाग के साथ लीज का समय समाप्त हो चुका है। ऐसी संपत्तियों को विभाग की ओर से खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस दिए हुए तीन माह बीत चुके हैं, मगर अभी तक संपत्ति स्वामियों ने खाली नहीं किया है। इस मामले में उच्चाधिकारियों वार्ता की जा रही है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें