जौलीग्रांट। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पंचायत घर जौलीग्रांट में भाग संख्या 121 के नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई हुई। कुल 50 मतदाताओं ने अपने दस्तावेज बीएलओ को सौंपे। बीएलओ प्रवीण पाल ने कहा कि एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के करीब है। पंचायत घर में भाग संख्या 121 के मतदाताओं की सुनवाई हुई। कुल 405 मतदाताओं को नोटिस दिए गए थे। जिसमें 329 के नाम में विसंगति आदि थी जिन्हें ठीक कर दिया गया था। शेष 75 मतदाताओं की पंचायत घर जौलीग्रांट में सुनवाई हुई जिसमें 75 में से 50 मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं व इनका मतदाता सूची में नाम ठीक हो गया है। शेष 26 लोगों को आगामी 21 अगस्त को सुनवाई का अंतिम मौका दिया जाएगा। नोटिस के पीछे कुल 12 मांगे गए दस्तावेज की जानाकरी दी गई है। इसमें से कोई भी एक दस्तावेज जमा कर त्रुटि को ठीक करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कोई भी मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकता है।