एक करोड़ मुआवजे और अधिकारियों के निलंबन की मांग पर अड़े ग्रामीण
पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
ऋषिकेश। मां-बेटी की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों के निलंबन और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि एक करोड़ रुपये मुआवजे की लिखित घोषणा होने तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा गया। एसडीएम कुमकुम जोशी के साथ हुई वार्ता में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाने की जानकारी दी।