फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीर्थनगरी में 20 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शनिवार को 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 19 स्थानीय और 25 पर्यटक शामिल हैं। उधर, शनिवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई। वैक्सीन खत्म होने से लोग बैरंग लौट गए। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि ऋषिकेश में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मायाकुंड और रेलवे रोड के लोग शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में 275 लोगों को कोरोना की वैक्सीन और 191 लोगों की कोरोना की जांच की गई। मुनिकीरेती क्षेत्र में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ स्थानीय और 17 बाहरी पर्यटक शामिल हैं। 450 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया और 550 लोगों की जांच की गई। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें छह लोग स्थानीय और आठ पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 48 लोगों को कोरोना वैक्सीन और 649 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

रायवाला में भी खत्म हुई वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर चल रहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान वैक्सीन की डोज समाप्त होने के चलते रोक दिया गया। टीकाकरण केंद्र रायवाला और छिद्दरवाला में वैक्सीन का टीका लगाने वाले लोग उमड़े, लेकिन डोज का स्टाक समाप्त होने के चलते शनिवार को अभियान रोक दिया गया। रायवाला केंद्र प्रभारी डॉ. अमित बहुगुणा ने बताया कि स्टाक में शेष 20 डोज लोगों को लगाकर अभियान को रोक दिया गया, जबकि छिद्दरवाला केंद्र प्रभारी गिरीश रावत ने बताया कि स्टाक में शेष 60 डोज लोगों को लगाने के बाद अभियान रोक दिया गया है। वैक्सीन की डोज मिलने के बाद अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें