फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर हो निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का काम : सीएम

विज्ञापन
Trivendra Singh Rawat
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश पहुंच कर यहां निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से वार्ता की। सीएम ने कहा कि तीन प्रोजेक्टों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्टों को तय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जानकी सेतु तथा रेल लाइन परियोजना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह कार्य एक साल के भीतर पूरा करने को कहा। इसके बाद सीएम ने एक निजी कार्यक्रम अटेंड किया। यहां से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का उन्होंने जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद सीएम ने नमामि गंगे के अंतर्गत किए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मुनिकीरेती में कुंभ मेला पार्किंग से वेद निकेतन आश्रम तक निर्माणाधीन जानकी सेतु के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों से पुल निर्माण की जानकारी ली। चीफ इंजीनियर अयाज अहमद ने बताया कि पहले इस पुल का निर्माण रामझूला पुल की तर्ज पर स्वीकृत किया गया था। इस सेतु में दोनों साइड चौपहिया वाहन तथा बीच के हिस्सेे में दोपहिया वाहनों का आवागमन होगा। इस पुल में छोटे माल वाहक वाहन तक जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2020 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी टिहरी सीएस चौहान, एसएसपी डॉ. वाईएस रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी टिहरी उत्तम सिंह निमिवाल आदि उपस्थित रहे।

2024 तक कर्णप्रयाग पहुंच जाएगी रेल
ऋषिकेश। रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों का सीएम ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भूमिगत पैदल पथ का सीमेंट डालकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद बंद कमरे में यहां के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। मुख्यमंत्री ने बताया कि लगभग 16 हजार करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है। 125 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसमें से 105 किलोमीटर रेल लाइन भूमिगत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 तक कर्णप्रयाग में रेल अवश्य पहुंच जाएगी। इस दौरान चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु बडोनी, जियोलॉजिस्ट, विजय डंगवाल, जनरल मैनेजर वीएस मलासी, सिद्घार्थ चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा
ऋषिकेश। लक्कड़घाट में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे 26 एलएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जायजा लिया। जल निगम के महाप्रबंधक भजन सिंह ने बताया कि यह प्लांट 30 सालों के लिए लगाया जा रहा है। इसमें बरसाती पानी तथा सीवर का गंदा पानी को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद यहां स्टोर गंदे पानी को साफ कर इसे कृषि कार्यों तथा गंगा नदी में छोड़ा जा सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इस मौके विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, परियोजना के जनरल मैनेजर केके रस्तोगी, प्रोजेक्ट इंजीनियर एके चतुर्वेदी, आरके सिंह, सचिन कुमार, सुनील कुमार, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें