जौलीग्रांट। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति भानियावाला की आमसभा रविवार को आयोजित की गई जिसमें किसानों, समिति सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। समिति अध्यक्ष जसवीर कौर ने बताया कि समिति से नगर पालिका और ग्राम सभाओं के करीब 34 गांव एवं क्षेत्र लाभान्वित हो रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में समिति सदस्यों को शून्य ब्याज दर पर 2.65 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 80.10 लाख रुपये का लाभ हुआ। समिति ने शेयरधारकों को 20 प्रतिशत लाभांश दिया। तीन वित्तीय वर्षों में कुल 33.58 लाख रुपये का लाभांश वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने किसानों को डीएपी, यूरिया और बीज सहित कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. केएस राणा, भगवान सिंह सैनी, प्रबंधक मनोज नौटियाल, शेर सिंह पाल, हरजिंद्र सिंह, तेग सिंह सोलंकी, भजन दास, पूजा शर्मा, रजनी सोलंकी, उर्मिला नेगी, विनीत मनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।