उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर ऋषिकेश तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
पीठ संख्या 18 में प्रथम अपर जिला जज न्यायाधीश अजय डगरकोटी सदस्य एडवोकेट धर्मपाल सिंह, पीठ संख्या 19 में सिविल जज एसीजेएम विनोद कुमार वर्मन, सदस्य एडवोकेट भूपेंद्र कुमार, पीठ संख्या 20 में सिविल जज भूपेंद्र शाह, सदस्य एडवोकेट अजय सिंह वर्मा और पीठ संख्या 21 में न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदिता काला, सदस्य एडवोकेट तनुज कुमार सिंह की अदालत में 338 वादों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक लाख 83 हजार 982 रुपये राजकोष में राजस्व जमा हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में एआरटीओ, सीओ और बैंक आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए।