फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार 693 नए मतदाता चुनेंगे विधायक!

Mon, 06 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा डोईवाला में इस बार नए मतदाता भावी विधायक तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। पांच सालों के अंतराल में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में 32 हजार 693 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हुए हैं। युवा मतदाताओं का नजरिया अपने पक्ष में करने के लिए राष्ट्रीय राजनीतिक दल भी नए मतदाताओं पर फोकस कर रहे हैं।   
विज्ञापन


 
इस बार दो पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट और भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव में आमने-सामने हैं। इससे हाट सीट बनी डोईवाला विधानसभा में नए मतदाताओं का रुख काफी अहमियत रखता है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा सीट पर 108277  मतदाता थे।

इनमें 57264 पुरुष और 51013 महिलाएं थीं। उपचुनाव 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 20755 नए मतदाता जुड़ने से संख्या बढ़कर 129032 पर पहुंच गई। अब 2017 के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव में 11938 ओर नए मतदाता सूची में शामिल हो जाने से चुनाव में कुल मतदाता 140970 हो गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान सूची के मुताबिक 73155 पुरुष और 67815 महिला मतदाता हैं। पांच साल में बढ़े 32,693 मतदाता 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने युवा मतदाताओं पर अधिक फोकस करना शुरू कर दिया है।

भाजपा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं में बढ़ते क्रेज को कैश कराने की प्रयास कर रही है। वही ंकांग्रेस सीएम फार यूथ से कार्यक्रम से जुड़कर नए मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें