फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में स्वास्थ्य सेवाएं देने गई टीम वापस लौटी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की चिकित्सकों की टीम प्रयागराज कुंभ में स्वास्थ्य सेवाएं देने के बाद संस्थान लौट गई है। संस्थान में पहुंचे चिकित्सकीय दल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने चिकित्सकों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। बीती जनवरी में संस्थान के 32 सदस्यीय चिकित्सकों का दल नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव मित्तल व मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. मीनाक्षी धर की अगुवाई में प्रयागराज कुंभ में गया था।
विज्ञापन


इस दौरान आउटरीच में विशिष्ट कार्यों के लिए डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. मीनाक्षी धर व नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार को भी सम्मानित किया गया। एम्स के आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जनवरी से मार्च तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब 27,432 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 20,445 रोगियों का नेत्र व करीब 6987 का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, विद्या भारती के यूपी व उत्तराखंड के संरक्षक ब्रह्मदत्त (भाईजी) आरएसएस के प्रचारक विजयपाल, मेजर अभिनव, डॉ. विनोद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें