फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शराब न परोसने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेश। मैत्री स्वयंसेवी संस्था की ओर से चलाए अभियान के तहत तीर्थनगरी के चार परिवारों ने शादी में कॉकटेल पार्टी का आयोजन न करने का संकल्प लिया है। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मैत्री संस्था के प्रयासों से प्रेरित होकर कई परिवारों ने अपने बच्चों की शादी में शराब न परोसने का संकल्प लिया है। इनमें बंशीधर चमोली की पुत्री स्मृति निवासी होशियारी मंदिर रायवाला, गुणानंद रणाकोटी पुत्री रेशमा निवासी ठाकुरपुर नेपाली फार्म, कुसुम राणा एवं यशपाल सिंह राणा की पुत्री नैना निवासी गीतानगर, जयंत मडंल के पुत्र सुमित निवासी विस्थापित कॉलोनी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी परिवारों ने संकल्प पत्र भरा है। इस अवसर पर दीपक रयाल, निशा शर्मा, कमला नेगी, हरिचरण सिंह, नंदनी जोशी, चंद्र शेखर केशवानंद, पूजा, बृजेश, गौरव, विवेक चमोली, अभिषेक चमोली, गोदांबरी देवी, पीतांबर रयाल, सुबोधनी देवी, सरोजनी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें