फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ता का उचित सम्मान : नरेंद्र

विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति देहरादून के नवनियुक्त अध्यक्ष दीवान सिंह रावत का अभिनंदन किया गया। दीवान सिंह रावत ने कहा कि आम लोगों तक बीस सूत्रीय कार्यक्रम को ले जाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के काम बेहद तेज गति से कर रही है। आयुष्मान योजना से पूरे प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य के लिए लाभ दिया जा रहा है। भाजपा डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन

विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र थानो के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का हौसला प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बढ़ाया है। अभिनंदन कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, मंडल महामंत्री संजीव लोधी, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, सतेंद्र चौधरी, ललित जायसवाल, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, पूनम चौधरी, गीताजंलि रावत, रीता नेगी, ममता नयाल, सर्वेश रावत, हरीश कुमांई, अवतार सिंह रावत, कुंवर सिंह सजवाण, मनीष नेगी, पंकज बहुगुणा, बुध सिंह चौहान, विनय कंडवाल, देवी प्रसाद डबराल, दीवान सिंह भंडारी, जगदीश प्रसाद गैरोला, विजय शर्मा, पुष्पराज बहुगुणा, राजपाल आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें