फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुुटबाल अंडर-19 में गुमानीवाला की खिताबी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला। छिद्दरवाला के खेल मैदान में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-19 फुुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छिद्दरवाला को एक गोल से हराकर गुमानीवाला की टीम विजयी रही। समापन अवसर पर ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में छिद्दरवाला और गुमानीवाला की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर देते हुए मैच को अंत तक बांधे रखा। मैच के आखिरी क्षणों में एक गोल की मदद से गुमानीवाला ने छिद्दरवाला को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी ने विजेता खिलाड़ियों मेडल और प्रमाणपत्र देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक अध्यक्ष विनीता नौटियाल, प्रधानाचार्य आरबी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल, समाज सेवी दलराज सिंह, सोबन सिंह कैंतुरा, सत्यकाम पोखरियाल, आलोक जोशी, जठे सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें