ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। भाजपा युवा मोर्चा स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गलत बयानवाजी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मणझूला स्थित शिव चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
मंडल महामंत्री मोहन नागर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गलत बयानबाजी कर न्याय पालिका की अवमानना कर रहे हैं। जिस राफेल मामले पर राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं उसे न्यायपालिका ने सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्र शासित भाजपा सरकार केे इन चार सालों में किए गए विकास कार्यों से कांग्रेस बौखला गई है। 2019 के लोक सभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस अवसर पर मनीष राजपूत, गुरुपाल बत्रा, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, विनीता शर्मा, नवनीत राजपूत, त्रिवेंद्र नेगी, महेश नागर, शंमी नारंग, राजकुमार सोनकर, निरंजन गोयल, मनीष गुप्ता, संजीव वर्मा, राधा जैन, रवि वर्मा, विजय शर्मा, महेश नागर, निपुण धाकड़ आदि मौजूद रहे।