जौलीग्रांट। तरली जौलीग्रांट स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित 91वें महिला शक्ति सम्मान और संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से करीब 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, कीर्तन मंडली को भी ढोलक और अन्य वाद्य यंत्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान क्षेत्र में अब तक 91 महिला शक्ति सम्मान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें अपने क्षेत्र में उत्कृष्त कार्य करने वाली महिलाओं, कीर्तन मंडली से जुड़ीं महिलाओं आदि को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनसे जुड़ी समस्याएं भी पूछी जा रही हैं। मनोज नौटियाल ने कहा कि महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम में काफी महिलाएं भाग ले रही हैं। इस दौरान करतार नेगी, सागर मनवाल, राहुल मनवाल, करन रावत, कुलदीप शाही, मनोज शर्मा, ज्योति, गीता, पूजा, सोनम, उर्मिला आदि उपस्थित रही। संवाद