फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकुमारों ने दिया गणेश की प्रतिमा को आकार

Fri, 11 Sep 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन गुरुकुल में ऋषिकुमारों के लिए भगवान गणेश की पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषिकुमारों ने प्राकृतिक मिट्टी से गणेश की प्रतिमा बनाई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गणेश, विघ्नहर्ता हैं, वे हमारी बुद्धि को ऐसी दिशा देने वाले देवता हैं जिसमें विकास और विनाश के बीच का अंतर समझ में आए। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर गणेश का स्वरूप दे रहे हैं। कार्यशाला के दौरान ऋषिकुमारों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मिट्टी को अपने हाथों से गणेश की प्रतिमा का आकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें