फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विकासनगर पशुबाड़े में शिफ्ट हुए 29 निराश्रित पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निराश्रित पशुओं को विकासनगर पशु बाड़े में शिफ्ट कर दिया है। फसलों को नुकसान पहुंचाने पर किसानों ने भानियावाला पंचायत घर में निराश्रित पशुओं को पकड़कर बंद किया था। जौलीग्रांट और भानियावाला आदि क्षेत्रों में निराश्रित पशु किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परेशान होकर किसान खुद ही निराश्रित पशुओं को पकड़कर भानियावाला पंचायत घर के परिसर में बंद कर रहे हैं। पूर्व सभासद ईश्वर रौथाण की सूचना पर नगर पालिका के प्रयास से विकासनगर से टीम पहुंची। टीम 29 निराश्रित पशुओं को टैग लगाकर विकासनगर पशुबाड़े के लिए लेकर गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें