क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही किसान भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कटौती बंद करने की मांग की है। थानो पंचायत, रानीपोखरी क्षेत्र, जौलीग्रांट, भानियावाला सहित दर्जनों गांवों में रोजाना सुबह से बिजली कटौती हो रही है। जिससे लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। कटौती होने से पेयजल का संकट भी झेलना पड़ रहा है।
अघोषित कटौती से किसान भी परेशान है। बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है। कटौती होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण महिपाल कृषाली ने बताया कि हर रोज घंटों विद्युत कटौती की जा रही है। ऊर्जा निगम के जेई मदन मोहन बहुगुणा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं हो रही है। कंट्रोल रूम से ही रोस्टिंग हो रही है।