फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा स्थान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने किया तीर्थनगरी का नाम रोशन

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता जीत कर लौटे खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट अकादमी के छात्रों ने द रॉयल चैलेंजर्स कप ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 32 में से 28 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों के 700 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, नौ रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सांभवी नौटियाल, वर्णन कुड़ियाल, शिवांश नेगी, संजना डबराल ने स्वर्ण, विराज डंग, वत्सल रमोला, रचित खुराना, दक्ष तलवार, शौर्य शर्मा, अभिषेक रमोला, ऋषभ गुप्ता, आरजू काला, अर्चना डबराल, मोनिका ने रजत, विश्वम सचदेवा, गुरतीत सिंह, निसर्ग व्यास, कृष्णा रमोला, शिवांग गोयल, अनिकेत अवस्थी, शिवांग गुसाईं, अंशुमन रांगड़, सूजल भारद्वाज, कीर्तन भंडारी, विरोनिका डंग, मायरा डंग, आरवी कंसवाल, नमामि थपलियाल ने रजत पदक हासिल किया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनिता ममगाईं, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, राजेंद्र बिष्ट, वरदान वर्मा, आकाश उनियाल, मोनिका, कुणाल आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें