फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रवेश प्रक्रिया में 260 अभ्यर्थियों ने पूरे किए प्रमाणपत्र संबंधी औपचारिकताएं

Mon, 12 Oct 2026 10:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि में बीएमएस पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग से आवंटित 542 सीटों के सापेक्ष 260 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली है। विवि प्रशासन का कहना है कि प्रथम चरण के काउंसिलिंग के तहत प्रमाण पत्रों की औपचारिकता पूर्ण करने के लिए 15 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग के पहले चरण में कुल 969 सीटों में से 542 सीटों का आवंटन किया गया है। इसके बाद 427 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग में इन रिक्त सीटों के साथ पहले चरण में आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों की सीटें भी शामिल की जाएंगी।
काउंसलिंग के लिए कुल 1669 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 1631 आवेदन वैध पाए गए, जबकि 28 आवेदन निरस्त हुए। वैध अभ्यर्थियों में 1063 ऑल इंडिया कोटे और 568 राज्य कोटे के अभ्यर्थी हैं। 16 संस्थानों की कुल 969 सीटों में 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए निर्धारित हैं। ऑल इंडिया कोटे के लिए उपलब्ध सभी सीटें पहले चरण में भर गई हैं। राज्य कोटे के लिए केवल 568 अभ्यर्थी ही उपलब्ध रहे। पहले चरण में 542 सीटें आवंटित कर दी गई हैं। जिनमें ऑल इंडिया और राज्य कोटे दोनों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके बाद 427 सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं आवंटित 542 सीटों के सापेक्ष 260 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक ऑन लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। 2 नवंबर से कक्षाएं शुरु होंगी।
विज्ञापन

- पहले चरण में आवंटित 542 सीटों के सापेक्ष 260 अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों से संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। 15 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित हैं। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें