10 हेमकुंड गुरूद्वारा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजो की जांच करते चिकित्सक। संवाद
श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब परिसर में ट्रस्ट की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग, आंख, ईएनटी, मस्तिष्क, पेट, हड्डी, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग, नाड़ी एवं त्वचा समेत विभिन्न रोगों के करीब 60 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी चिकित्सीय सेवाएं दीं। शिविर में करीब 2231 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। ट्रस्ट की ओर से शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों के परामर्श से मरीजों का ईसीजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि जांचें कराई गईं। रक्तदान शिविर में करीब 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। नरेंद्रजीत सिंह बिन्द्रा ने कहा कि यह ट्रस्ट का 14वां स्वास्थ्य शिविर है। डॉ. लोकेश सलूजा,, डॉ. केजेएस सभरवाल, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. एनबी श्रीवास्तव, डॉ. कुमार गौरव शर्मा, डॉ. देवव्रत साईं, डॉ. बीएस जज आदि मौजूद रहे।