उमड़ा गांव में युवाओं को ग्रामीणों ने किया सम्मानित। स्रोत आयोजक।
ग्राम पंचायत उमड़ा में मेरी माटी मेरा गांव कार्यक्रम के तहत गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने यूपीएसी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रद्युम्न बिजल्वाण, सीडीएस की परीक्षा पास करने वाले दीपक हर्षवाल और नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंशिका कपरूवाण को सम्मानित किया। रविवार को तीनों प्रतिभाशाली युवा अपने पैतृक गांव उमड़ा पहुंचे। प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन करने वाले युवाओं का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। गांव पहुंचते ही युवाओं ने सबसे पहले अपने कुलदेवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।ग्रामीणों की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों की ओर से गांव में भडू दाल भात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने राकेश बिजल्वाण, सिद्धार्थ बिजल्वाण, आदित्य ग्वाड़ी, मैत्री बिजल्वाण को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल नेगी, उपेंद्र पयाल, राकेश बिजल्वाण, कमल किशोर कंडवाल, धर्मानंद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।