फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान संभालेगा अठूरवाला की पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जल संस्थान डोईवाला के पास तीन पेयजल योजनाओं के संचालन का भार आने के बाद अब दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आ गई है। जल संस्थान दूधली ग्राम सभा की कैमरी और चुस्सुपानी के अलावा नगर पालिका डोईवाला में शामिल हुई अठूरवाला ग्राम पंचायत की पेयजल व्यवस्था को भी संभालेगा। इससे पहले जल संस्थान के करीब पास 10 हजार 600 पेयजल उपभोक्ता की जिम्मेदारी थी। पेयजल व्यवस्था बनाने का आंकड़ा बढ़कर अब 22 हजार 500 से अधिक पहुंच गया है। अठूरवाला में पहले ग्राम पंचायत स्तर पर सभी व्यवस्थाएं होती थी।
विज्ञापन

यहां पुरानी पेयजल लाइनों से लोगों के घरों में पानी पहुंचाने में हमेशा दिक्कतें रही हैं। खासकर गर्मियों में इस बार जल संस्थान को दुगने भार को झेलना होगा। आम लोगों तक सुचारु पेयजल पहुंचाने के लिए जल संस्थान को इस बार अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। गर्मियों के दिनों में विभाग को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि गर्मियां शुरू होते ही कई क्षेत्रों में पेयजल समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

कोट्स
जल संस्थान ने अठूरवाला, कैमरी और चुस्सूपानी की पेयजल योजना का संचालन शुरू कर दिया है। विभागीय स्तर पर गर्मियों में होने वाली सभी परेशानियों के दृष्टिगत तैयारियां कर ली गई है। सभी वैकल्पिक व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाकर सभी उपभोक्ताओं को सुचारु पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद असवाल, अवर अभियंता ,जल संस्थान,डोईवाला

अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा कार्यालय
वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अधिक वसूली के लिए जल संस्थान ने भी अभियान शुरू कर दिया है। जेई विनोद असवाल ने बताया कि बड़े बकायादारों की वसूली के लिए तहसील को पत्र भेज दिया गया है। उपभोक्ताओं पर करीब 52 लाख की धनराशि बकाया चल रही है। क्षेत्र के सरकारी विभागों पर 6 लाख 86 हजार की रकम बकाया है। अधिक वसूली के लिए राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला जा रहा है। विभागीय टीम वसूली और अवैध संयोजन को लेकर भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें