फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों व छात्रों का दल पूर्वी राज्यों के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों व छात्रों का दल उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए रवाना हो गया। दल विभिन्न राज्यों के सुदूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ ही लोगों को विभिन्न रोगों व उनके निदान को लेकर जागरूक करेगा। शुक्रवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने संस्थान के 11 सदस्यीय चिकित्सकों व छात्र छात्राओं के दल को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि संस्थान की टीम नार्थ ईष्ट के त्रिपुरा, असम, नागालैंड, गुवाहाटी आदि इलाकों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

संस्थान विभिन्न प्रांतों में सुदूरवर्ती इलाकों में जरूरतमंदों को लगातार चिकित्सा सेवाएं दे रहा है। इसी के तहत डॉक्टरों व छात्रों की टीम नार्थ ईष्ट रवाना की गई है, इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा है। गौरतलब है कि निदेशक प्रोफेसर रवि कांत की देखरेख में एम्स संस्थान की सोशल आउटरीच एक्टिविटी टीम विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर व जन जागरुकता अभियान संचालित कर रही है। रवाना हुई टीम में डॉ. व्योमेश प्रताप, डॉ. अजीत, डॉ. पंकज, डॉ. शशि रेखा, डॉ. मोहित शर्मा, हर्ष कुमार, सिसिरा धरन, अजय कोखर, शिवम कटारिया, विनीत कुमार शामिल हैं। इस मौके पर प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. गीताजंलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें