फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एंड क्राफ्ट में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। योगेंद्र पब्लिक स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से घर की साज-सज्जा की वस्तुएं तैयार की। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पेड़ों को न काटने तथा छह माह दिन और छह माह रात पर आधारित विषय रहा। बच्चों की ओर से तैयार की गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी को सभी ने सराहा। प्रदर्शनी का शुभारंभ दयानंद आश्रम के स्वामी हंसानंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वामी हंसानंद ने कहा कि इस तरह की आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे बच्चों के अंदर नई-नई जिज्ञासाओं की वृद्धि होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पैंग्विन, पेन स्टैंड, टेबल लैंप सहित विविध जीव जंतुओं पर प्रदर्शनी बनाई। बच्चों ने सामाजिक विषयों जैसे पक्षियों को बचाना, पेड़ व पौधों को बचाना, अधिक से अधिक पौधे लगाना, पर्यावरण को स्वच्छ रखना आदि पर आर्ट तैयार किया। इस दौरान बेस्ट क्राफ्ट वर्क और बेस्ट डेकोरेटेड में प्ले ग्रुप की अंशी मनचंदा, दार्षवी शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। नर्सरी के अनरव गोयल, समक्ष कपूर प्रथम और श्रृता बाली द्वितीय, एलकेजी के दिक्शांत बेलवाल, प्रत्यूष बरवाल प्रथम, स्वरा सिंह द्वितीय, यूूकेजी की रायमा रतूड़ी, अद्घिता बाली प्रथम, हेजल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मीता चटर्जी, संगीता, सुधालिका, नैंसी सचदेवा, गीता, सविता, सोनी सिंह, ईशा तोमर, नमीता तनेजा, अल्का गुप्ता, कृष्णा राजवंशी आदि उपस्थित रही।

मिशन अपराजिता अभियान को सराहा, पोस्टर लांच
ऋषिकेश। योगेंद्र पब्लिक स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता चटर्जी और उनके स्टाफ ने ‘अमर उजाला’ के मिशन अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत पोस्टर लांच किया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से नारी शक्ति पर आधारित चलाए जा रहे मिशन अपराजिता अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे देश के अंदर जागरुकता के साथ एक अच्छा संदेश देने का काम अमर उजाला कर रहा है। समाज में यदि सभी का नजरिया महिलाओं के प्रति अमर उजाला के जैसा रहेगा तो निश्चय ही स्थिति सुधर जाएगी। इस दौरान ऋचा रतूड़ी, डॉ. उत्तम कुमार, दिलीप अग्रवाल, बालाकृष्णन, गौरव ठकराल, नेहा त्रिवेदी, कौशल, डॉ. बेला गर्ग, सुचिता सोनी, अर्चना विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें