फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदना समूह ने दी गंगू रमोला नाट्य की सुंदर प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान संवेदना समूह की ओर से श्री सेमनागराज गंगू रमोला की सुंदर नाट्य प्रस्तुति पेश की गई। रविवार को ढ़ालवाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ज्ञानसिंह नेगी व नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर ज्ञान सिंह नेगी ने कहा कि गंगू रमोला नाट्य प्रस्तुति उत्तराखंड में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे कार्यक्रम अपनी परंपराओं व संस्कृति का स्मरण कराती हैं।
विज्ञापन

रोशन रतूड़ी ने कहा कि आंचलिक भाषाओं पर आधारित ऐसे कार्यक्रम अपनी बोली भाषा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। ट्रस्ट के सचिव सुशील नौटियाल ने कहा कि ट्रस्ट हमेशा अपनी संस्कृति, परंपरा व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने कार्य करेगी। इस अवसर पर संजय शास्त्री, रेशमा बगियाल, भरत किशोर, ब्रह्मानंद भट्ट, लक्ष्मीप्रसाद सेमवाल, गजेंद्र कंड़ियाल, संतोष भट्ट, विकाश भट्ट, जयंती प्रसाद, जमुना प्रसाद, सुभाष भट्ट, धीरज थपलियाल, महिपाल बिष्ट, आशाराम ब्यास, विशालमणि पैन्यूली, भगवती रतूड़ी, राकेश भट्ट, जितेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें