फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबो के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: प्रो. रविकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से भारत के 5वें प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 116वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने चौधरी चरण सिंह की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को गरीबों का मसीहा बताया। रविवार आईडीपीएल के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने की वकालत की। साथ ही जमींदारी प्रथा उन्मूलन 1950 लागू कराने का समर्थन किया। इस दौरान जाट महासभा के सदस्यों ने अपने कुनबे को और मजबूत बनाने की वकालत की। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महासचिव नीरज सहरावत, विपिन चौधरी, सत्यवीर तोमर, कपित राठी, अशोक मलिक, नीरज चौधरी, अभिनव मलिक, तरुण चौधरी, भूपेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें