फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोगी महिला के दो वॉल बैलून विधि से खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के कार्डियो विभाग ने काफी समय से हृदय रोग से ग्रसित महिला के दो बंद पड़े वॉल बैलून विधि से खोल दिए हैं। एंजियोग्राफी पद्दति की इस तकनीक को अपनाए जाने से जहां महिला को सर्जरी का जोखिम नहीं उठाना पड़ा, वहीं गरीब पृष्ठभूमि की इस महिला का कम खर्च में ही हृदय रोग का उपचार संभव हो पाया। महिला को उपचार में आयुष्मान भारत योजना से भी करीब 25 हजार की मदद मिली है। रोगी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू कर दिया गया है। इसके तहत हृदय रोग से ग्रस्त रोगियों को एंजियोप्लास्टी व बेसिक पेसमेकर की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। इससे काफी संख्या में मरीज इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इससे प्रतिदिन दो से तीन रोगियों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क एंजियोग्राफी सुविधा व एंजियोप्लास्टी में 25 हजार तक की रियायत दी जा रही है।
एम्स के कॉर्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. रोहित वालिया ने एक 25 वर्षीय महिला जिसे चलने फिरने में सांस फूलने की शिकायत थी। कई अस्पतालों में उपचार कराने के बाद वह एम्स पहुंची। संस्थान में चिकित्सकीय परीक्षण में उसके दिल के तीन वॉल बंद मिले। इनमें से दो वाल पूरी तरह से सिकुड़ गए थे जबकि तीसरे वाल में लीकेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें